गौरव कटकानी, कालीदेवी कालीदेवी थाने से 200 मीटर की दूरी पर भयानक सड़क हादसा हुआ। जिसमे 2 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई । https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2023/09/VID-20230908-WA0003.mp4 एक्सीडेंट की खबर मिलते ही कुलदीप राणे ने 108 एंबुलेंस की मदद से मृतकों को कालीदेवी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। कालीदेवी पुलिस फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं कर पाई है । मृतकों में एक व्यक्ति सेमलिया बड़ी वही दूसरा व्यक्ति पानकी ( झकेला ) का बताया जा रहा है । बताया जा रहा है पानकी निवासी व्यक्ति गुजरात के अहमदाबाद में अपनी पत्नी के साथ मजदूरी करता है तथा कल ही वह अहमदाबाद से अपने घर पर पैसे देने के लिए आया था । प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार गैस टैंकर के पीछे जा घुसे जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। Post navigation मरीजों की बढ़ती तादाद को देखते हुए ग्राम पंचायत कालीदेवी के सरपंच ने करवाया दवाई का छिड़काव, धुंआ कराया दो बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल