रितेश गुप्ता, थांदला । स्थानीय दीपमालिका चौराहे कालिका माता मन्दिर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नृसिंह भक्त मंडल थांदला के तत्वावधान विशाल कन्या भोज एवं कन्या पूजन का आयोजन महाअष्टमी के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसमें नगर समेत अंचल की 551 कन्याओं ने भोजन किया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, उपाध्यक्ष मनीष बघेल, नृसिंह भक्त मंडल के संरक्षक नारायण भट्ट ,संयोजक अशोक अरोरा, अनिद्ध फरक्या ने सपत्निक एवं दिलीप पंचाल, बाबूलाल सोनी, सचिन सोनी, डॉ मित्रा, चन्द्रकांत छाजेड, यशवंत पंचाल,मुकेश पंचाल समेत बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने पं. चेतन आचार्य के आचार्यत्व में कन्या पूजन कर धर्मलाभ लिया।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *