अलीराजपुर लाइव डेस्क कालका माता मंदिर से 7 किलोमीटर दूर मां मालवाई माता मंदिर तक कलश चुनरी यात्रा निकाली गई। इस बारे में जानकारी देते हुए समिति के प्रवक्ता दीपक दीक्षित ने बताया कि कालका माता मंदिर से मालवाई माता मंदिर तक 7 किमी की चुनरी यात्रा शनिवार को दोपहर 3 बजे निकाली गई जो शाम 6 बजे मालवाई मंदिर पहुंची जहां चुनरी से श्रृंगार किया गया इसके पश्चात महाारती कर 5 क्विंटल फलहारी-खिचड़ी का प्रसाद मौजूद भक्तों में बांटा गया। इस चुनरी यात्रा में मुकेश पटेल, रितु डावर, धर्मेन्द्र राठौर, मुन्ना गुप्ता का सराहनीय सहयोग रहा। Post navigation सांसद कांतिलाल भूरिया ने अलीराजपुर पहुंचकर ताजियों के दर्शन किए प्राचीन कालिका मां के दरबार में लगता है भक्तों का जमावड़ा