झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- रतलाम-करवड़ मार्ग पर पर मारुति स्वीफ्ट कार अनियंत्रित होकर रोड के नीचे उतर गई। इस दौरान कार एमपी 45 सी 1506 ग्राम पलास के पास अचानक ही बेकाबू होकर रोड के नीचे गड्डे में उतर गई। इस दौरान कार में बैठे चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए रतलाम ले जाया गया। कार दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त हो गई। चारों घायल झाबुआ जिले के ग्राम रंभापुर के बताए जा रहे हैं। Post navigation एक घंटे की बारिश में खेतों में घुसा पानी चोरों ने सेंधमारी कर दिया हजारों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम