अर्पित चोपड़ा, खवासा थांदला विधानसभा से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी वीरसिंह भूरिया ने आज शाम खवासा में जनसंपर्क किया । जनसंपर्क के दौरान जगह-जगह भूरिया का ग्रामवासियों द्वारा पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया । वहीं कांग्रेस प्रत्याशी वीरसिंह भूरिया ने मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की । आमधारणा के उलट वीरसिंह भूरिया ने बेहद सादगीपूर्ण जनसंपर्क किया । जनसंपर्क में ना ढोल था ना कोई आडम्बर । भूरिया के सादगीपूर्ण जनसंपर्क को ग्रामवासियों ने भी सराहा । जनसंपर्क में जनपद अध्यक्ष गेंदाल डामोर, चेनसिंह डामर, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष नंदलाल मेण, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कांतिलाल वागरेचा, कांग्रेस जिला महामंत्री धनराज चौहान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भूरसिंह सिंगाड, आईटी सेल जिलाध्यक्ष शम्मी खान, कमलेश पटेल, राजू शर्मा, युवा नेता चिंटू जाट, आईटी सेल ब्लॉक अध्यक्ष विजय पटेल, शहिद खान, राकेश प्रजापति, कांतिलाल डेरिया, कलावती मैडा, रजनीकांत भालोड, शाहरुख खान, शांति सिंगाड सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। Post navigation निर्दलीय प्रत्याक्षी का आरोप ; बीजेपी के पक्ष मे बैठ जाने या परिणाम भुगतने की दी गयी धमकी गैस से भरा टैंकर विद्युत ग्रिड के पास पलटा, विद्युत सप्लाई 6 घंटों से बंद होने से 40 ग्रामों के रहवासी परेशान