झाबुआ। रतलाम-झाबुआ संसदीय उपचुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के समर्थन में रतलाम जिले में कांग्रेस की तीन चुनाव सभाओं को संबोधित करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव दिग्विजयसिंह 17 नवंबर, मंगलवार को इंदोर से हेलीकाॅप्टर द्वारा पूर्वाहन् 11.30 बजे रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पीपलखूंटा पहुंचेंगे और वहां कांग्रेस की चुनाव सभा को संबोधित करेंगे। पीपलखूंटा के बाद सिंह दोपहर एक बजे सैलाना विधानसभा क्षेत्र के शिवगढ पहुंचकर वहां आमसभा लंेगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की तीसरी चुनाव सभा सैलाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सरवन मे 2.45 बजे होगी। आप ग्राम सरवन से शाम 4.30 बजे झाबुआ पहुचेंगे। Post navigation शरद यादव संसदीय क्षेत्र मे चुनावी सभाएं संसदीय क्षेत्र में मुख्यमंत्री चुनावी दोरा कल