अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर ब्यूरो चीफ फिरोज खान की रिपोर्ट- गेर जोबट कांग्रेस कार्यालय बड़ा स्टैंड स्थित से प्रारंभ हुई, जिस में सांसद प्रतिनिधि बाबा भैया ने मादल बजाकर गैर की शुरुआत की। इसके बाद ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भुरु अजनार व किसान युवा नेता मोनू भैया ने मादल पर अपने हाथ जमा कर जोबट कांग्रेसियों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। गेर में बड़ी संख्या में कांग्रेस सरपंच व जनपद सदस्य शामिल थे। जिसमें सांसद प्रतिनिधि बाबा भैया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भुरु अजनार, किसान युवा नेता मोनू भैया, किला जोबट सरपंच महेश म्हेड़ा, कस्बा जोबट सरपंच सुरेश डावर, बड़ी हीरापुर सरपंच राकेश डूडवे, जनपद सदस्य वेरसिंह पटेल सिन्धी, सेवरिया के केसर सिंह डावर, नगर के पार्षदगण रफीक बादशाह, रहीश भाई, संजय डावर, कांग्रेस आईटी सेल अध्यक्ष जीतू अजनार, उपाध्यक्ष आईटी सेल सिमरोन बामनिया, संजय डावर, दुकाल दादा रामपुरा, चंदरू बघेल, वीरेन्द्र बघेल, एंथोनी पंवार, राहुल भाई, गोलू भाई, सचिन, प्रिंस रावत, लल्ला भाई, अविनाश भाई, दिनु भाई किला जोबट, सुनील, राहुल बघेल, दिनु किला जोबट, सुन्दरू किला जोबट व बड़ी सख्या कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। Post navigation आखिर लोकसभा के गर्भ ग्रह मे धरने पर क्यो बैठ गये भूरिया ? भगोरिया मेले में उमड़ा जनसैलाब दिखी जिले की संस्कृति की अनुपम छटा