आलीराजपुर। मध्यप्रदेश सोशल मीडिया विभाग कांग्रेस अध्यक्ष अभय तिवारी के निर्देश व सहमति पर एवं क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल तथा कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर की अनुसंशा पर सोशल मीडिया विभाग अलीराजपुर के जिलाध्यक्ष मनीष चौहान ने जिले के ब्लॉक स्तर पर अध्यक्ष नियुक्त की है। जिससे अलीराजपुर ब्लॉक अध्यक्ष गणेश चौहान, सोंडवा ब्लॉक अध्यक्ष शेलेन्द्र डोडवा, जोबट ब्लॉक अध्यक्ष शोएब खान, आजाद नगर ब्लॉक अध्यक्ष मयंक सोनी, उदयगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष अश्विन निगवाल, कठीवाड़ा  ब्लॉक अध्यक्ष रमन वास्कले को नियुक्त किया है। वही अलीराजपुर विधानसभा क्षेत्र का शोषल मीडिया अध्यक्ष श्रीपाल ठकराल ओर जोबट विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष रफीक चौधरी को नियुक्त किया गया है। कांग्रेसी नेताओं ने कांग्रेस सोशल मीडिया की नवीन  पदाधिकारियों को बधाईया देकर शुभकामनाएं दी है। नेताओ ने आशा व्यक्त करते हुवे कहा है कि आप सभी कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति और जनता की आवाज़ को सोशल मीडिया पर मजबूती देने का काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *