जितेन्द्र वाणी@नानपुर

हेलीकॉप्टर क्रेश में वीरगति हुए 11 वीर व बिपिन रावत को कांग्रेस कमेटी की ओर से कैंडल मार्च निकालकर बस स्टैंड चौराहे पर कार्यक्रम आयोजित कर श्रधांजलि दी गई। पूर्व सरपंच मंजुला पटेल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हैं बताया कि जनरल बिपिन रावत ने देश के लिए बहुत अच्छे कार्य किए हैं व उनके देश हित के कार्यों को हम नहीं भूल पाएंगे। इन्होंने देश हित में बहुत बड़े बड़े निर्णय लिए थे। आज उनके आकस्मिक निधन से नानपुर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया श्रद्धांजलि दी गई  ,जिसमें कांग्रेस कमेटी की ओर से सिराजुद्दीन पठान, राकेश भारती राजेंद्र, वकील पूर्व सरपंच मंजुला पटेल, मुंले सिंह मौर्य , विक्रम मौर्य, देवेंद्र वाणी, चीकू मंगल सिंह बघेल ,प्रदीप लोहार ,सोनू प्रजापत रविंद्र सेट शाकिर अली शाहरुख इम्तियाज इमरान खान आदि ने श्रद्धांजलि कर कार्यक्रम आयोजित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *