आसिफ हुसैन शेख, उदयगढ़ कांग्रेस के घर चलो अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत उदयगढ़ ब्लॉक मे बूथ प्रबंधक सरदारसिंह अजनार व उदयगढ ब्लाक काग्रेस अध्यक्ष ज्ञानसिह मुझाल्दा के नेतृत्व मे ग्राम पंचायत पानगोला व थादला मे काग्रेस कार्यकर्ता व नेताओ ने सामुहिक रुप से घर चलो अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम मे पानगोला सरपंच थानसिह डावर, थादला पुर्वसरपंच बाथु भाई,युवा नेता शंकर सिह अजनार आदि क ई काग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्राम पानगोला व ग्राम थादला मे घर घर जाकर अपने पुर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के समय काल मे. हुए किसान ऋण माफी व अन्य काग्रेस की जन कल्याणकारी योजना की जानकारी से ग्रामीण आदिवासी भाईयो को अवगत कराया । साथ ही काग्रेस सदस्यता अभियान के अन्तर्गत क ई ग्रामीणों को सदस्य के रुप मे जोडा़ गया। ब्लॉक काग्रेस अध्यक्ष ज्ञानसिह मुझाल्दा ने बताया की यह घर चलो अभियान निरतंर विकास खण्ड क्षैत्र मे चलाया जाकर भाजपा शासन की नाकामी व काग्रेस पार्टी की जन हितेषी योजनाओ से ग्रामीणों को अवगत कराया जाता रहेगा। Post navigation झाबुआ की टीम ने उदयगढ़ की टीम को हराया आशा एवं आशा सहयोगिनी ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन