अलीराजपुर लाइव के लिए कट्ठीवाडा से गोपाल राठौड़ की रिपोर्ट- कट्ठीवाडा बिजली की समस्या को लेकर कल शाम कट्ठीवाडा कांग्रेस कमेटी की ओर से नगर बन्द का आह्वान किया गया था। आज सुबह से सभी वर्ग के लोगों ने इस ज्वलंत समस्या को अपना व्यापक समर्थन भी दिया। सुबह से नगर मे एक भी दुकान नहीं खुली। नगर के साथ कवछा, इन्दलावाट, हवेलीखेडा ने भी एक हफ्ते से चल रही बिजली की समस्या से परेशान होकर नगर के साथ बन्द में अपना समर्थन दिया। कांग्रेस के पारसिंह बारिया ने बताया कि एक हफ्ते से बिजली कि समस्या चल रही है जिस पर एमपीइबी विभाग द्वारा अभी तक कोई ध्यान नही दिया है और विगत चार माह मे कट्ठीवाड़ा बिजली विभाग के खिलाफ दूसरी बार नगर बंद हुआ है। हमने नगर के सभी लोगों की सहमति लेकर कल शाम नगर बन्द का फैसला लिया था। दोपहर 2 बजे तक नगर व आसपास के किसान ग्रामीण एक साथ थाने पहुंचकर ज्ञापन देंगे जिसमें झाबुआ जिपं अध्यक्ष कलावती भूरिया, जोबट की पूर्व विधायक सुलोचना रावत, विशाल रावत के साथ स्थानीय कांग्रेस के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे। Post navigation पांच दिनों से कम वॉल्टेज की समस्या से जूझ रहे शहरवासी, एमपीइबी बना बेपरवाह बिजली विभाग की उदासीनता को लेकर नगर रहा मुकम्मल बंद