अर्पित चोपड़ा @ खवासा खवासा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता धनराज केसरीमल चौहान (नेताजी) का आज निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे। धनराज चौहान क्षेत्र में नेताजी के नाम से जाने जाते थे वे पार्टी के बड़े नेताओं से सतत संपर्क में रहे और कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य करते रहे। वे वर्तमान में जिला कांग्रेस कमेटी में जिला महामंत्री और अखिल भारतीय राठौड़ क्षत्रिय महासभा में महामंत्री पद पर थे। जनहित के लिए आवाज उठाना नेताजी की पहचान थी। प्राप्त जानकारी अनुसार नेताजी की अंतिम यात्रा निज निवास मुरली मोहल्ला खवासा से दोपहर 2 बजे निकाली जाएगी। स्थानीय मुक्तिधाम पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। नेताजी धनराज चौहान के निधन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद, वर्तमान झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया, प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया, थांदला विधायक वीरसिंह भूरिया सहित कई पार्टी नेताओं, सामाजिक संस्थाओं ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए है। Post navigation केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार को आमजनता की कोई चिंता नहीं सुपर पुलिसिंग – आरक्षक को सड़क पर पड़ा मिला मोबाइल, 30 मिनट में मालिक को ढूंढ लौटाया