आरिफ खान, चंद्रशेखर आजाद नगर स्थानीय कांग्रेस कार्यालय कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें आलीराजपुर जिले के नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी हेमंत पाल ने आज़ाद नगर व जोबट नगर परिषद में विकास को लेकर भाजपा पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा अगर भाजपा ने विकास किए होते तो मुख्यमंत्री शिवराजसिंह को आना नहीं पड़ता। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक कर बताया कि 25 सितंबर को जीतू पटवारी के द्वारा नगर में जनसंपर्क किया जाएगा और कहा कि आजाद की जन्म भूमि पर सिर्फ भाजपा ने राजनीति की है। ऐसे की आरोप लगाते हुए कहा कि आजाद नगर परिषद चुनाव अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वर्सेज जीतू पटवारी होगा। उन्होंने बताया 25 सितम्बर को चंद्रशेखर आजाद नगर में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने के लिए जीतू पटवारी आएंगे। देखिए वीडियो क्या कह रहे हैं पाल… https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2022/09/WhatsApp-Video-2022-09-23-at-10.04.20-PM.mp4 ये रहे मौजूद जिला प्रभारी हेमन्त पाल जी जिला अध्यक्ष ओम राठौड़ चन्द्रशेखर आजाद नगर प्रभारी सुरपाल अजनार, राजेन्द्र टवली, खुर्शीद दिवान, इदरीस मकरानी एडवोकेट व राजेश जैन हनीफ शेख एडवोकेट व कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समस्त वार्ड के प्रत्याशी उपस्थित रहे। Post navigation भाबरा महाविद्यालय में उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन साहब एक बार अपनी पार्टी के बागी पर भी शिकंजा कस जाते, तब जाकर तो पार्टी की प्रत्याशी जीतेगी