चंद्रभानसिंह भदोरिया @ चीफ एडिटर कल देर रात सोशल मीडिया पर एक बार फिर से कांग्रेस की 230 मे से 221 उम्मीदवारों की सूची जारी हो गयी .. लेकिन आपको बता दे कि यह फेक यानी फर्जी सुची है लेकिन इस बार इसे इस तरह से तैयार किया गया है जिससे वह देखने मे असली लगे । बकायदा मुकुल वासनिक के हस्ताक्षर ओर 24 अकबर रोड यानी कांग्रेस मुख्यालय की सील का इस्तेमाल किया है जिसे देखकर एक बार भ्रम पैदा होता है । झाबुआ लाइव ने देर रात ही कांग्रेस के आला नेताओ से इसकी पुष्टि की तो बताया गया कि सुची फर्जी है ओर किसी की शरारत है । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संभागीय प्रभारी एम डी जोशी ने झाबुआ लाइव को बताया कि सुची कांग्रेस मे भ्रम पैदा करने की भाजपाईयो की शरारत का हिस्सा है ओर यह फर्जी है । Post navigation क्राइम ब्रांच टीम ने गोडाउन में अवैध से भरे लाखों ₹ के फाटकों किए जब्त, आरोपी हिरासत में बच्चे छीनकर घर से बाहर निकालकर तीन तलाक देने पर पत्नी ने पति पर करवाई दी एफआईआर