फिरोज खान, अलीराजपुर
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 134 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम 28 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश पटेल, जोबट विधायक सुश्री कलावती भुरिया, क्षेत्रिय विधायक मुकेश पटेल, कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठोर, पुर्व जिलाध्यक्ष राधेश्याम माहेश्वरी सहित जिलेभर के कांग्रेसी नेता ओर कार्यकर्ता मोजुद रहेगे। जिला कांग्रेस के मिडिया प्रभारी रफीक कुरेशी ने बताया कि अभा कांग्रेस एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी निर्देशानुसार प्रदेशभर मे कांग्रेस का 134 वा स्थापना दिवस धुमधाम से मनाया जा रहा हे। इसी तारतम्य मे जिला मुख्यालय पर 28 दिसंबर शनिवार को 11ः30 बजे सिनेमा चोराहा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर एक भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम मे जिला कांग्रेस द्धारा जिला कार्यालय पर ध्वजारोहण किया जाएगा एवं कांग्रेस पार्टी के लिए अपनी निस्वार्थ सेवाए देने वाले जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओ का शाल-श्रीफल भेटकर सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम मे नेताओ एवं जनप्रतिनिधियो द्धारा भारत देश को आजादी दिलाने मे दिए गए महत्वपुर्ण योगदान एवं कांगे्रस के इतिहास के बारे मे अवगत कराया जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री पटेल एवं कार्यवाहक अध्यक्ष श्री राठोर ने समस्त ब्लाक कांग्रेस, शहर कांग्रेस, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस,एनएसयुआई, सेवादल, अल्पसंख्यक विभाग, कांग्रेस आईटीसेल के पदाधिकारियो, पार्षदगण, वरिष्ठ नेताओ, कार्यकर्ताओ, पंच-सरपंचो से अपील की हे कि वह कार्यक्रम मे शिरकत कर सफल बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *