लवेश स्वर्णकार @रायपुरिया रायपुरिया की जनता ने अपने अस्थाई अतिक्रमण स्वेच्छा से हटाकर प्रशासन का जिस तरह साथ दिया उसकी तारीफ जिलेभर में हो रही है यहां तक कि राजस्व के मुखिया एसडीएम एमएल मालवीय स्वयं रायपुरिया की जनता की प्रशन्सा कर रहे है वो तहसील में जहा भी अतिक्रमण हटाने जा रहे है वहा रायपुरिया की जनता का उदाहरण दे रहे की वहां लोगो ने स्वच्छा से अतिक्रमण हटाया है ।रायपुरिया की जनता के लिए यह गौरव की बात है। स्वेच्छा से हटाए जा रहे अतिक्रमण की बात जानकर एसडीएम ने मंगलवार को रायपुरिया का निरीक्षण भी किया था और जहा लगा वहां हटाने के आवश्यक निर्देश भी दिए गए उनके निर्देश का भी रायपुरिया की जनता ने तुरंत पालन किया जामली मार्ग पर भी लोगो ने अपने अपने ओटले हटाकर प्रशानिक अधिकारियों का सहयोग किया जिससे रायपुरिया की जनता की प्रशानिक अधिकारियों सहित जिलेभर में तारीफ हो रही है। Post navigation सांसद जी एस डामोर से मिल नर्मदा परिक्रमा मार्ग में परिक्रमा वासियों के रुकने हेतु भवन की मांग कांग्रेस का 134 वां स्थापना दिवस धुमधाम से मनाया जाएगा, जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओ का किया जाएगा सम्मान