अजय मोदी @ वालपुर =================== आज सोंडवा एवं अलीराजपुर क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा झाबुआ में रतलाम-झाबुआ-अलीराजपुर सांसद गुमानसिंह डामोर द्वारा आयोजित अटल जी की पुण्यतिथि (सुशाशन दिवस) में सम्मिलित हो सांसद महोदय को अलीराजपुर जिले से गुजरने वाले नर्मदा परिक्रमा मार्ग में परिक्रमा वासियों को रुकने में हो रही परेशानियों की ओर ध्यान आकर्षित कर ग्राम छकतला ,बखतगढ़, अट्ठा, उमरठ, टेमला, कुलवट हनुमान मन्दिर मैं सामुदायिक भवन की मांग की गई ।जिससे परिक्रमा वासियो को ठहरने में सहूलियत हो। तथा ग्राम कुकङीया पटेल फलीया में डूब प्रभावित छेत्र में लाइट के बड़े पोल की मांग कि। जिसे सांसद महोदय द्वारा जल्द ही स्वीकृत करने की बात कही। जनप्रतिनिधियों में सोंडवा मण्डल अध्यक्ष जयपालसिंह खरत,भा.ज.पा. जिला अध्यक्ष वकिलसिह ठकराल ,पूर्व मंडल अध्यक्ष नरीग मोरी,रेमसिह भाई,बलवन्त भाई, विक्रम निंगवाल आदि सम्मिलित हुए। Post navigation विश्राम घाट सेवा समिति की बैठक संपन्न; बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय अतिक्रमण हटाओ मुहिम को लेकर प्रशानिक अधिकारियों सहित जिलेभर में रायपुरिया का हो रहा जिक्र,एसडीएम भी कह रहे यह बात