अर्पित चोपड़ा, खवासा खवासा चौकी प्रभारी के रूप में वीरेंद्र सिंह चौहान ने पदभार ग्रहण किया। खवासा चौकी प्रभारी ओपी वर्मा का स्थानांतरण कर वीरेंद्र सिंह चौहान को खवासा चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है । सरल-सहज और सहयोगात्मक व्यवहार के धनी ओपी वर्मा को खवासा से हरिनगर चौकी प्रभारी और वीरेंद्र सिंह को हरिनगर से खवासा चौकी प्रभारी पदस्थ किया गया है। उल्लेखनीय है कि नवीन चौकी प्रभारी चौहान खवासा में पहले भी हेड कांस्टेबल के पद पर 1995 से 1999 तक पदस्थ रह चुके है । खवासा चौकी पर हेड कांस्टेबल रहते हुए किए कार्यों की बदौलत चौहान क्षेत्रभर में अपने मधुर व्यवहार, मिलनसार व्यक्तित्व, ईमानदारी एवं अपराधियों के प्रति सख्त रवैये के रूप में पहचाने जाते है । Post navigation कांग्रेस का 134 वां स्थापना दिवस धुमधाम से मनाया जाएगा, जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओ का किया जाएगा सम्मान वर्ष के अंतिम सूर्य ग्रहण को नवयुवक ने है कौतूहल से देखा, मंदिरों के कपाट बन्द रहे, धूप कम होने से ठंड का रहा असर