झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट –
6 7बीते कुछ वर्षो से विजया दशमी मेले मे होने वाले कवि सम्मेलनों मे होड़ लगी थी कि सबसे फ्लाप कवि सम्मेलन कौन सा होगा परन्तु इस बार हुए कवि सम्मेलन ने बाजि मार ली ओर सबसे ज्यादा फ्लाप एवं फिस्सड्डी कवि सम्मेलन का रिकार्ड बना डाला। समय से काफी देर से आम जन की हुटींग के बाद शुरु हुए कवि सम्मेलन मे कवियों ने एक बार फिर थांदला अंचल एवं आस पास क्षेत्रों से आये कविता प्रेमियों को हताश कर दिया। कवियों द्वारा पढी कई कोई भी कविता श्रोताओं के दिलों मे घर न कर सकी ओर बस पुरे समय हुटींग एवं दर्शकों की नारजगी के साथ कवि सम्मेलन जारी रहा।चल रही हुटींग से नाराज कवित्री काव्या मिश्रा दर्शको पर भी भड़क गई ओर कहने लगी हम इतनी दूर सक आये और आप कुछ देर यहा रुक कर हमें सुन नही सकते। कवियो द्वारा अश्लील एवं फुहड़ चुटकुले ’’ चलती है क्या 9 से 12’’ सुनाकर दर्शकों मे हास्य पैदा करने के प्रयास किया गया। कुल मिलाकर इस बार के कवि सम्मेलन ने फ्लाप होने के सारे रिकार्ड तोड़ दिए। आम जन मे चर्चा बनी रही की नगर परिषद ने जितना खर्च कर कवियों को बुलाया कवि उस स्तर के नजर नहीं आए। कुछ ही देर मे श्रोता कवि सम्मेलन छोड़ जाते नजर आये।
फोटो – खाली रहा पंडाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *