झाबुआ लाइव के लिए राणापुर से एमके गोयल की रिपोर्ट- नगर के सरदार मार्ग स्थित दिगम्बर जैन नोहरे के पास शुक्रवार 30 सितंबर को विराट कवि सम्मेलन का आयोजन संस्कार गणेश मंडल श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद एवं कवि संगम के बैनर तले आयोजित किया गया है। सम्मेलन रात्रि 8.30 बजे प्रारंभ कर दिया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक ज्योति जोशी एवं अवि सकलेचा ने बताया कि दिनेश पाठक, नम्रता नमिता, फिरोज सागर, रोहित झन्नाट, अनिल अंगार, गौतम रावल, गणेश उपाध्याय, संदीप साहिल, कलम दुर्गेश आदि कवि महानुभाव आमंत्रित किए गए है। इस अवसर पर पर्युषण, दस लक्षण पर्व 2016 के तहत 8 से 33 उपवास करने वाले तपस्वियों को राजेंद्र परिषद की और से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया जाएगा। मंच व माइक की व्यवस्था श्री राजेंद्र टेंट हाउस करेगा। Post navigation नवरात्रि-मुहर्रम पर रुट को लेकर अड़े दोनों समुदाय गांधीजी का जीवन हमें पे्ररणा देता है कि जीवन में कुछ भी असंभव नहीं है : प्रो. सिंह