नवनीत त्रिवेदी@ झाबुआ जनजाति कार्य विभाग द्वारा 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में जिला स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसमें ट्राइबल डिपार्टमेंट के अलावा अन्य विभाग की भी टीमें हिस्सा ले रही है। विभाग द्वारा महिलाओं का खेल के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से उक्त टूर्नामेंट का आयोजन जनजाति कार्य विभाग द्वारा किया जा रहा है। आयोजन एक दिवसीय रहेगा नॉकआउट मैच होंगे- सभी विभाग की टीमें पिछले कई दिनों से जी तोड़ मेहनत कर रही है। विजेता तथा उपविजेता टीम को ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। खेलने वाली टीमों को किसी प्रकार की एंट्री फीस नहीं देनी होगी, समापन समारोह में झाबुआ जिले की ऐसी नारी शक्तियों का सम्मान किया जाएगा जिन्होंने विपरीत परिस्थिति में भी अपने आप को समाज में विपरीत वातावरण में संघर्ष करके स्थापित किया है। Post navigation हल्दी कुमकुम कर दिया सांस्कृतिक का संदेश अपर जिला न्यायाधीश राजेश देवलिया महिला सम्मान व विधिक साक्षरता शिविर में बोले ” समाज में समानता से ही प्रगति सम्भव”