झाबुआ live के लिऐ झाबुआ ब्यूरो चीफ ” दिनेश वर्मा ” की EXCLUSIVE रिपोर्ट ।

download (3)

मुख्यमंत्री ” शिवराजसिंह चौहान ” आगामी 16 माच॔ से शुरु हो रहे भगोरिया मेले मे झाबुआ जिले के ” कल्याणपुरा” मे सपत्नीक शिरकत कर सकते है । हालांकि प्रशासन के पास इस दौरे का अधिकृत काय॔क्रम नही पहुंचा है लेकिन सीएम हाऊस से आये संकेतों के बाद पुलिस एंव प्रशासन ने अपनी तैयारिया शुरु कर दी है शनिवार को कलेक्टर अनुराग चौधरी ने बीजेपी जिलाध्यक्ष दोलत भावार्थ के साथ कल्याणपुरा पहुँचकर संभावित हेलिपैड स्थल का निरीक्षण किया । कांग्रेस द्वारा सीएम को काले झंडे दिखाने के एलान के बाद अब पुलिस की चिंताऐ बढ गयी है क्योंकि भगोरिया मे भीड जबरदस्त होती है ओर रह किसी के काले कपडे चेक करना संभव नही है या तलाशी व्यावहारिक भी नही है लेकिन बताया जा रहा है कि पुलिस भारी संख्या मे कल्याणपुरा मे तैनात की जायेगी ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *