अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर से रिजवान खान की रिपोर्ट- कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा ने बुधवार को कलेक्टोरेट कार्यालय में विभिन्न शाखाओं का जायजा लिया और शाखा के लिपिकों को पत्रों के रखरखाव तथा उनके निराकरण के संबंध में जरूरी हिदायते दी। कलेक्टर मिश्रा के निर्देशानुसार समस्त विभागों के कार्यालय प्रमुखों द्वारा अपने अपने कार्यालय की शाखा में जाकर टेबल का निरीक्षण किया और पत्रों को व्यवस्थित रखने तथा उनका निराकरण शीघ्र करने के निर्देश दिए। किया राष्ट्रगान- कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा की उपस्थिति में कलेक्टर कार्यालय में बुधवार को बैंक अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का गायन किया गया। ज्ञात हो कि शासन के निर्देषानुसार प्रतिमाह की पहली तारीख को राष्ट्रगीत का गायन किया जाता है। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर कैलाशचंद्र ठाकुर, प्रभारी जिला शहरी विकास अभिकरण राजेश मेहता, डिप्टी कलेक्टर जेएल पुरोहित, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद प्रेमसिंह चौहान सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। Post navigation कॉलेज में स्टूडेंट को दिया कैशलेस का प्रशिक्षण मध्यप्रदेश मे शिक्षकों की बंपर भर्ती का विज्ञापन जारी