झाबुआ- कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता ने आदर्श एकलव्य माॅडल स्कूल अगराल का निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिए। स्कूल में सभी कक्षाओं में जितनी सीट है उतनी सभी सीट भरने के लिए प्राचार्य को निर्देशित किया। स्कूल के आवासीय परिसर में बने नवनिर्मित भवन में पानी के लिए बोर लगवाने एवं विद्युत व्यवस्था के लिए विद्युत कनेक्शन करवा कर इंग्लिश मीडियम का छात्रावास नव निर्मित भवन में शिफ्ट करवाने के लिए प्राचार्य को आदेशित किया। भ्रमण के दौरान कलेक्टर डाॅ.गुप्ता के साथ सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शकुंतला डामोर सहित शासकीय सेवक उपस्थित थे। Post navigation जनसुनवाई में आवेदको की समस्याओं का वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से हुआ निराकरण आंगनवाडी कार्यकर्ता के लिए नौकरी