विजय मालवी, बड़ी खट्टाली

ग्राम पंचायत बड़ी खट्टाली के नव-निर्वाचित सरपंच चेंनसिह डावर एवं पंचायत प्रतिनिधि रमेश मेहता ने बताया की कलेक्टर राघवेंद्र सिंह तोमर, ज़िला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संस्कृति जैन एवं विधायक सुलोचना रावत शुक्रवार को बड़ी खट्टाली में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। 

दोपहर 1 बजे बालक हाई स्कूल प्रांगण में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में शरीक होंगे। पश्चात ग्राम पंचायत बड़ी खट्टाली में पंचायत प्रतिनिधियो व  ग्रामीणों से चर्चा करेंगे। इसके अलावा छात्राओं से समस्याओं पर चर्चा करेंगे। इस अवसर पर साह्यक आयुक्त जानकी यादव एवं जोबट एस डी एम देवकीनन्दन सिंह भी कार्यक्रम में शरीक होंगे। ज़िला कलेक्टर के ग्राम बड़ी खट्टाली आगमन को लेकर ग्रामीणों व पंचायत प्रतिनिधियो में हर्ष व्याप्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *