जितेंद्र वाणी,नानपुर मंगलवार को कलेक्टर सुरभि गुप्ता के निर्देशानुसार कार्यपालिक मजिस्ट्रेट शशांक दुबे के नेतृत्व में खाद्य व औषधि विभाग, पुलिस, नगर पालिका के संयुक्त दल द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों पर तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत छापेमारी व चालान की कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में शैक्षणिक संस्थानों व सार्वजनिक स्थानों के पास तंबाकू दुकानों से 2350 रुपए का शुल्क वसूला गया एवं बिना चेतावनी तंबाकू उत्पाद ना बेचने की समझाइश दी गई तथा मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाले पदार्थों को बेचने को लेकर व्यापारियों पर भविष्य में भी कार्रवाई की बात की गई। इस कार्रवाई में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम जिला अलीराजपुर के नोडल अधिकारी डॉक्टर प्रमेय रेवरियाए खाद्य सुरक्षा अधिकारी धीरेन्द्र जादौन व अलीराजपुर राजस्व निरीक्षक संजय वसुनिया सहित पुलिस व नगर पालिका के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। ) Post navigation डॉ.बीआर अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय का त्रि-स्तरीय पंचायत प्रशिक्षण कार्यक्रम 37 लाख रुपए के सीसी रोड व पुलिया निर्माण कार्यो के भूमिपूजन व विद्युतीकरण के लोकार्पण में बोले विधायक मुकेश पटेल, गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध