झाबुआ। कलेक्टर रजनी सिंह के आदेश पर अपर कलेक्टर ने जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। यह अवकाश संपूर्ण जिले में लागू रहेंगे। 14 मार्च को शीतला सप्तमी, 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी और 13 नवंबर को दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा का अवकाश रहेगा। यह स्थानीय अवकाश कोषालय, उपकोषालय तथा बैंकों के लिए प्रभावशील नहीं रहेंगे। इसके अलावा जिन शैक्षणिक संस्थाओं की इन तारीखों पर परीक्षाएं है वह नियत रहेगी। इन पर भी अवकाश प्रभावशील नहीं रहेगा। परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम अनुसार यथावत रहेगी। Post navigation दो बेटों में भेदभाव के आरोप में बड़े बेटे ने कर दी बाप की हत्या 61 दिनों के बाद तरुण जैन पुनः बनाए गए थांदला के SDM, कलेक्टर रजनी सिंह ने जारी किया आदेश