झाबुआ, एजेंसीः त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2014-2015 में झाबुआ जिले में प्रथम चरण का मतदान आगामी 13 जनवरी को पेटलावद जनपद में होगा। मतदान की तैयारियो का जायजा लेने के लिए कलेक्टर श्री बी. चन्द्रशेखर एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती कृष्णावेणी देसावतु ने आज 6 जनवरी को संयुक्त भ्रमण किया। कलेक्टर एवं एस पी ने उत्कृष्ट विद्यालय पेटलावद में बनाये गये मतगणना कक्ष एवं स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाए देखी। भ्रमण के दौरान उनके साथ रिटर्निग अधिकारी पेटलावद श्री एनएस राजावत सहित निर्वाचन कार्य से संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। Post navigation पेटलावद क्षेत्र के सेक्टर अधिकारियों की बैठक 7 जनवरी को युवा दिवस पर होगा सामूहिक सूर्य नमस्कार