रितेश गुप्ता, थांदला थांदला नगर की शांति नगर कॉलोनी में निजी भवन में दीवार पर कलर करने का काम कर रहे पेंटर को हाई-टेंशन लाइन से करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। शांति नगर कॉलोनी वासियों ने बताया कि तय्यू खान नाम के पेंटर जो कि शांति नगर कॉलोनी में चल रहे एक होटल निर्माण के कार्य में कलर का काम कर रहा था, तभी बाहर हाई-टेंशन लाइन से तय्यू खान को करंट लग गया। एमपीइबी विभाग में फोन कर लाइट बंद करवाई व खान को हॉस्पिटल पहुंचाया। सिविल हॉस्पिटल थांदला से प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।रहवासियों का कहना है कि बिजली विभाग के खंबे घरों से एकदम सटे हुए हैं जिस कारण हमेशा हाई टेंशन लाइन से करंट का डर बना रहता है। Post navigation कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु नगरीय स्तर पर आपदा प्रबंधन समिति का किया गठन महुए के पेड़ पर झुलता मिला युवक का शव, पुलिस की जांच शुरू