इरशाद खान, बरझर आजाद नगर थाने की बरझर पुलिस चौकी के अंतर्गत बडग़ांव पंचायत के तड़वी फलिए में दिपा पिता हरमल भील जाति मावंडा उम्र 20 वर्ष का शव आज फांसी के फंदे पर झुलता मिला। गौरतलब है कि युवक दिपा कल शाम घर से शादी में जाने का कह कर घर से निकला था आज सवेरेे दिपा की लाश खेत में महुए के पेड़ पर अपने ही सट के फंदे में झूलती मिली। दिपा की चप्पल व मोबाइल, महुए के पेड़ पर ऊपर रखा मिली । परिजनों द्वारा बरझर पुलिस चौकी पर सूचना दी गई। मौके पर चोकी प्रभारी माधवसिंह हाडा पहुंचकर पंचनामा बनाकर मृतक को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के लिए रवाना कर आगे की तफ्तीश प्रारंभ कर दी। Post navigation एमपीइबी की लापरवाही : घरों पर झूल रहे हाई-टेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक गंभीर घायल अनलॉक हुआ खवासा : सुबह 8 बजे से दोपहर 3 तक खुलेगा बाजार