रितेश गुप्ता @थांदला इस कोरोना जेसी वैश्विक महामारी के चलते प्रथम चरण तो समाप्त हो चूका है, वर्तमान में द्वितीय चरण चल रहा जिसमे हमारे कई अपने हमसे दूर हो गये भविष्य में इस महामारी से निपटने के लिए एवं नगर में कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु नगरीय स्तर पर आपदा प्रबंधन समिति का गठन किया गया । समिति में वार्ड क्रमांक 01 से 15 तक के सांसद एवं विधायक द्वारा नियुक्त प्रतिनिधि , एवं प्रत्येक वार्ड के समिति सदस्य, समाजसेवी , जनप्रतिनिधि, के साथ गणमान्य नागरिक उपस्थित हुवे l जिसमे नगर को इस महामारी से बचाने हेतु नगर परिषद् अध्यक्ष बंटी डामोर द्वारा उपस्थित महानुभावो को अपने मिले दायित्वों का निर्वहन करने की समझाइश दी और बताया की वर्तमान में यह महामारी में हमें मैदान में उतर कर हर संभव प्रयास कर हर व्यक्ति की मदद करना हे जिस हेतु प्रशासन तो अपना कार्य कर रहा हे साथ ही बताया की किसी भी संक्रमित व्यक्ति को अब भयभीत होने की आवश्यकता नही हे नगर के समस्त व्यापारी बंधुओ एवं समाज सेवियों द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हे अब बारी हे की हम 1 और 1 मिलकर 11 बने जिससे हम मजबूती से इस महामारी का मुकाबला करे और कोरोना को हराए l उपस्थित गणमान्य नागरिक। आपदा प्रबंधन समिति की बैठक का सञ्चालन यशदीप अरोरा द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर परिषद् अध्यक्ष बंटी डामोर, उपाध्यक्ष मनीष बघेल, मंडल अध्यक्ष समर्थ उपाध्याय, कोविड प्रभारी अनिल भंसाली, लक्षमण राठोड, रोहित बैरागी, आर सी हालू मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत थांदला , शीतल कुमार जैन ,शम्मी खान, विजय गिरी, टीटीया देवदा आदि की उपस्थिति में संपन्न हुई l Post navigation घर-घर टंगे पानी के सकोरे पक्षी अभियान की पहल एमपीइबी की लापरवाही : घरों पर झूल रहे हाई-टेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक गंभीर घायल