पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- कलयुग में भागवत कथा का श्रवण ही सब प्रकार के पापों से मुक्ति दिलाने वाला है। इस कथा में जीवन का सार है यह भगवान के मुख की वाणी है, जितने बार इसे पढ़ा या सुना जाए हर बार नया ज्ञान प्राप्त होता है। इसलिए हर मनुष्य को भागवत का श्रवण करना चाहिए। उक्त बात ग्राम चारणकोटड़ा में सात दिवसीय भागवत कथा के शुभारंभ पर भागवत कथा वाचक पं.नर्मदाप्रसादी शास्त्री ने कहीं। 18 मार्च से प्रारंभ हुई भागवत 24 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर में 12 से 3 बजे तक चलेगी। कथा का लाभ लेने के लिए आसपास के क्षेत्रों से कई ग्रामीण आ रहे है। कथा के शुभारंभ के पूर्व ग्राम में कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें ग्राम की महिलाओं और छोटी बच्चियों ने भाग लेकर एक जैसी वेशभूषा में सम्मिलित होकर यात्रा की शोभा बढ़ाई। Post navigation लहसुन में भावांतर योजना का लाभ नहीं मिलने पर किसानों ने सौंपा ज्ञापन सरकार के दावे की खुल रही पोल, सैकड़ों ग्रामीण परिवारों के घर तक नहीं पहुंची बिजली