अलीराजपुर लाइव के लिए सोंडवा से योगेन्द्र राठौड़ की रिपोर्ट- सोंडवा तहसील मुख्यालय़ पर स्थित नर्मदा-झाबुआ ग्रामीण बैंक में पर्याप्त धन राशि नहीं हो ने से जनता को निराश लौटना पड रहा है। दूसरी तरफ आरबीआई कह रही है कि करंसी की कोई कमी नहीं है। ऐसे में किस पर विश्वास किया जाए, समझ से परे है परंतु कारण कुछ भी हो परेशान तो जनता और खास कर गरीब व्यक्ति ही हो रहा है। नर्मदा-झाबुआ ग्रामीण बैंक के मैनेजर ने अलीराजपुर लाइव को बताया कि कुछ समय तक एसबीआई द्वारा ज्यादा से ज्यादा रुपए दिए जा रहे थे जिससे स्थति सामान्य हो चली थी किंतु अभी उनके द्वारा मार्ग के हिसाब से कम रुपए दिए जा रहे हैं, जिससे ये स्थित बन रही है। उन्होंने कहा कि आज सुबह कलेक्टर को इस समस्या से अवगत करवाना चाहा किंतु वे बैठक में व्यस्त थे। हम दोपहर या शाम को कलेक्टर के साथ बैठक रख इस समस्या से अवगत करवाएंगे। Post navigation शौचालय का निर्माण एक वर्ष से अधूरा, शुरू होने से पहले ही हुए जर्जर व्यापारियों ने शहर में चल रहे अवैध कारोबार को लेकर एसपी को सौंपा ज्ञापन