अलीराजपुर लाइव के लिऐ ” फिरोज खान live अलीराजपुर जिले के आजादनगर थाना क्षेत्र के अमनकुंआ गांव के पटेल फलिया में आज दोपहर एक महिला की करंट लग जाने से मौत हो गयी जबकि उसका 11 साल का पुत्र गंभीर रुप से घायल हो गया । पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कपडे सुखा रही महिला राली पति दलु ( 30 ) ने जैसे ही अपनी साडी रस्सी पर डाली वैसे ही उसकी गीली साडी रस्सी से थोड़ा ऊपर ही झुल रहे तारो पर चली गयी नतीजा राली को मौके पर ही करंट लग गया ओर वही उसकी मौत हो गयी जबकि पास ही उसे पकड़कर खडा उसका पुत्र सुनील ( 11 ) साल भी करंट की चपेट मे आ गया लेकिन झटके से दूर छिटककर जा गिरा जिससे वह घायल हो गया । घायल सुनील का आजादनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे उपचार चल रहा है । इलाके के एसडीपीओ आनंद सिंह ने बताया कि मामले मे आजादनगर थाने पर मग॔ कायम किया गया है ओर जांच की जा रही है । आजादनगर अस्पताल मे उपचाररत सुनील आजादनगर अस्पताल मे उपचाररत सुनील Post navigation किसानो से भरी बस पलटी , एक की मौत – 17 घायल अधीक्षिका विद्यार्थियों को रोज खिला रही खिचड़ी