रितेश गुप्ता, थांदला अंचल में हुई 3 अलग अलग घटनाओं में एक बच्चे समेत 2 की मौत हो गई है। ग्राम सजेली सूरजी मोगजीसाथ में घर के बाहर खेल रहे बच्चों की करंट लग गया । 108 के डा. रवि शर्मा व पायलेट राम कुमार धाकड़ मौके पर पंहुचे व घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। दिलीप पिता मनीष डामोर उम्र 2 वर्ष की मौत हो गई व घायल पुष्पा पति भीला डामोर उम्र 5 वर्ष को जिला अस्पताल रेफर किया गया। तीसरी घटना में थांदला लिमड़ी मार्ग पर सड़क दुर्घटना रेत का ट्रक लेकर जा रहे ड्रायवर राजेश पूनमचन्द निवासी ग्राम मुंदड़ी जिला रतलाम की मौत हो गई। हैंडपंप से पानी भरने के विवाद में मारी कुल्हाड़ी ग्राम कड़वापाड़ा निवासी हेमन्त थॉमस भाभोर को हैंडपंप से पानी भरने को लेकर हुए विवाद के दौरान कुल्हाड़ी मारने गंभीर घायल हो गए। 108 के डॉ. शर्मा एवं पायलेट राजेन्द्र धाकड सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार हेमन्त व स्टीफन भाबर के बीच पानी भरने को लेकर विवाद हो गया था थाना थांदला में मामला दर्ज किया गया। ) ) Post navigation पदमावती नदी में नहाते वक्त बालक का पांव फंसा, डूबने से हुई मौत मिट्टी के गणेशजी बनाओ प्रतियोगिता में नगरवासियों ने शिरकत की बनाई आकर्षक प्रतिमाएं