गौरव जैन@कालीदेवी कालीदेवी कपास के भाव को लेकर किसान और व्यापारी आमने सामने हो गए। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट की नौबत आ गई। बहसबाजी में कुछ ही देर में विवाद का रूप ले लिया। किसानों द्वारा व्यापारियों एवं मंडी कर्मचारियों के साथ मारपीट की एवं पथराव किया। इस दौरान कालीदेवी के 5 अनाज व्यापारी को चोट आई। मंडी इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह चौहान के साथ भी मारपीट की गई । किसान अनाज व्यापारी से बैग भी छीन कर ले गए। घटना की सूचना तत्काल कालीदेवी थाने पर दी लेकिन पुलिस आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची। Post navigation थाना प्रभारी ने पद ग्रहण करते ही ओवरलोडिंग वाहनों पर कार्यवाही कर वसूले ₹33250 कालीदेवी थाना प्रभारी एक्शन मोड में, फ्लैगमार्च निकाल दी त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाने की नसीहत