रितेश गुप्ता, थांदला कपड़ा व्यापारी संघ द्वारा ज्ञापन दिया गया जिसमें कपड़ा व्यापारी संघ के अध्यक्ष नितिन मुरलीधर नागर एवं उपाध्यक्ष अरविंद अशोक चौहान एवं शांतिलाल सोलंकी ने तहसील पर जाकर एसडीएम कार्यालय में एसडीएम ज्योति परस्ते को ज्ञापन सौंपा जिसमें नगर के कपड़े व्यापारी इस लॉक डाउन के समय में कुछ घंटों अपनी दुकान खोल कर व्यापार कर सके एवं कोविड-19 महामारी का पालन करते हुए व्यापार करने की मांग की। एसडीएम ज्योति परस्ते द्वारा कपड़ा व्यापारी संघ को धन्यवाद दिया गया इस लॉकडाउन में बहुत अच्छा सहयोग कपड़ा व्यापारी संघ द्वारा दिया गया एवं उनके द्वारा आग्रह किया गया कि 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले वैक्सीन लगवाएं एवं उस में सहयोग प्रदान करें एवं इस ज्ञापन को कलेक्टर सोमेश गुप्ता तक पहुंचाने का एवं उनकी अनुमति दिलवाने का आश्वासन दिया। Post navigation अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक पर श्रमिकों का किया सम्मान, गौररक्षक समिति ने बांटे भोजन के पैकेट्स सालतोरा विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी चंदना बाउरी विजय, संगीता सोनी ने किया था जमकर प्रचार