रितेश गुप्ता, थांदला

एमजी रोड लाखियाखाली ईट भट्टा पर कर रहे काम मजदूरों का अटल सामाजिक सेवा संस्थान मध्य प्रदेश भारतीय गौ रक्षकों ने जिला इकाई थांदला द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर श्रमिकों का जीविका उपकरण गैती, फावडा, तगारी, पूजन कर श्रमिकों का सम्मान किया। वहीं मास्क वितरण कर विश्व में दिवंगत आत्माओं को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें ईश्वर से चरणों में जगह मिले मोक्ष शांति की कामना की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गोरक्षा जिलाध्यक्ष राजू धानक अध्यक्षता कर रही पार्षद लीला भाबोर कार्यक्रम के संयोजक संस्था के संचालक मोहन यादव ने श्रमिक दिवस की बधाई देकर श्रमिकों को अपने आप को सुरक्षा अपने आप को स्वस्थ आत्मनिर्भर बनने का सुझाव दिया। इस अवसर पर सुल्तान अली, अल्केश वसुनिया तलावली, अकू मेडा, नंदिनी छाया, ज्योति गोना, मुकेश कतिजा छोटी धामिनी मोहन सिंह सिगोड, सानिया अली, कमलेश खपेड आदि शामिल हुए।
स्मृति में भोजन पैकेट वितरण किए
थांदला सिविल अस्पताल, मिशन अस्पताल, मैट्रो आस्था कॉविड वार्ड में झमक लालदायजी की स्मृति में लॉक डाउन में श्रमिक अंतरराष्ट्रीय दिवस पर उनके पुत्र यतिश दायजी, कमलेश दायजी द्वारा शुद्ध भोजन पैकेट वितरित किए। कार्यक्रम में रूपगढ़, ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच दलसिंह रावत, गोरक्षा जिलाध्यक्ष राजू धानक, अटल संस्था के ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र मेहता, भाजपा अजजा मंडल उपाध्यक्ष मोहन यादव, पिंटू परिहार स्वास्थ्य कर्मी कैलाश गरवाल,भैरू यादव, कैलाश कटारा श्रमिक दिवस की एक दूसरे को बधाई देकर भोजन वितरण पर कर धर्म लाभ लिया। कार्यक्रम में शामिल समाज जनों का यतीश दायजी ने आभार माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *