फिरोज खान, अलीराजपुर आश्रम में छात्राओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। छात्राओं को अध्ययन व निवास में किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पडे। उन्हे समय पर भोजन प्रदान किया जाए। ये बात विधायक मुकेश पटेल ने मंगलवार को ग्राम वालपुर के कन्या आश्रम के निरीक्षण के दौरान कही। निरीक्षण के दौरान आश्रम में सभी व्यवस्था समुचित मिली जिस पर विधायक पटेल ने प्रसन्नता जाहिर की। छात्राओं से ली जानकारी निरीक्षण के दौरान विधायक पटेल ने छात्राओं से मध्यान्ह भोजन, आवास, शौचालय सहित आश्रम की अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जिस पर उन्होने संतोषप्रद जवाब दिया। विधायक पटेल ने आश्रम अधिक्षिका सुरमा चौहान और मीनाक्षी खरत को आश्रम की साफ सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देन के निर्देष दिए। इस दौरान जितेंद्र देवडा, अजमेरसिंह चौहान, विकास आदि मौजूद थे। ) Post navigation जिला कांग्रेस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 72 वी पुण्यतिथि श्रद्धापुर्वक के साथ शहिद दिवस के रुप मे मनाएंगी 1 फरवरी को ककराना में नर्मदा मैया को ओढ़ाई जाएगी 551 मीटर लंबी चुनरी , पंचकुंडीय मां नर्मदा यज्ञ, चुनरी यात्रा, कन्या भोज व विशाल भंडारा का होगा आयोजन