आलीराजपुर। आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने कदवाल गांव पहुंचकर ग्रामीणों से जल जीवन मिशन, जमीन और खनन के मुद्दे पर सीधा संवाद किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य हर घर तक पानी पहुंचाना है, जमीन छीनना नहीं। साथ ही, ठेकेदारों और अधिकारियों को ग्राम पंचायत की अनुमति से ही कार्य करने की हिदायत दी। जमीन और खनन के मुद्दे पर उन्होंने ग्राम सभा की भूमिका पर जोर दिया और ग्रामीणों से सतर्क रहने को कहा। धरना दे रहे भाजपा नेताओं पर तंज कसते हुए पटेल ने सवाल किया कि जब केंद्र और राज्य दोनों जगह आपकी सरकार है, तो किसके खिलाफ धरना दे रहे हो? अगर आप वास्तव में आदिवासियों के हितैषी हैं, तो मुख्यमंत्री से मिलकर सारे लेटर और प्रस्ताव रद्द करवाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आदिवासी समाज को अपने ‘जल, जंगल और जमीन’ की रक्षा के लिए खुद आगे आना होगा। जरूरत पड़ने पर अधिकार के लिए कलेक्टर से लेकर भोपाल तक आवाज उठाई जाएगी। Post navigation आलीराजपुर में शिक्षाकर्मियों की बैठक में अनुभवी शिक्षकों पर TET थोपने के खिलाफ निर्णायक आंदोलन की चेतावनी दी आलीराजपुर की 05 नवीन बी-पैक्स समितियां वर्चुअली शुभारंभ किया