झाबुआ लाइव के लिऐ झकनावदा से जितेंद्र राठौड़ की रिपोट॔ ॥ रायपुरिया थाना क्षेत्र के जामली ओर उसके आसपास के इलाके मे एक कथित अफवाह से अफरातफरी मच गई ओर घबराये लोगो ने अपने बच्चो को भूमिगत कर लिया..ओर आनन फानन मे पुलिस को सुचना दी गई । मानव तस्करी की आशंका से घबराई पुलिस ने इलाके की चोतरफा घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया लेकिन पुलिस को कुछ नही पता चला । इस सुचना के बाद फैली अफवाह ———————-; दरअसल इलाके मे अफवाह फैली कि जामली के समीप मोटाकुआं गांव मे एक काय॔क्रम के दोरान “वेसिया” नामक 7 वर्षीय बालक को एक काले रंग की बोलेरो मे सवार कुछ लोग उठाकर ले गये है यह सुचना पुलिस को भी दी गई लेकिन दिक्कत यह आई कि वेसिया नाम का बच्चा ही संबधित गांव या जामली मे नही है ओर ना ही आसपास के थानो को सुचना देने पर काले रंग की कोई बोलेरो देखी गई । पुलिस को अफवाह का अंदेशा ————————- रायपुरिया पुलिस ने चोतरफा घेराबंदी के बाद भी वेसिया ओर कथित बोलेरो को नही पाया ओर ना ही कोई दंपति अपने वेसिया नाम के बच्चे के अपहरण या गुम होने की सुचना लेकर आया है टीआई मेवालाल गोड का मानना है कि यह अफवाह हो सकती है फिर भी पुलिस ऐहतियात बरत रही है । Post navigation भू-खंडों का आवंटन 11 मई को आस्ताने औलिया पर पेश किए अकीदत के फूल