आरिफ हुसैन, आजादनगर चन्द्रशेखर आज़ाद नगर के ग्राम बड़ा भावटा में कच्चे मकान की दीवार गिरने से एक बुजुर्ग महिला सेकडीबाई पति कुसलिया उम्र 60 वर्ष की दीवार के नीचे दबने से मोके पर ही मृत्यु हो गई। उक्त समय महिला घर के दीवार के साइड से खेत मे चारा काट रही थी बुजुर्ग महिला के साथ उसका 2 साल का पोता दीपक भी था। वह भी दीवार गिरने से चपेट में आ गया। दीपक को सिर और पैर पर गम्भीर चोट आई है। फिलहाल आज़ाद नगर के शासकीय हॉस्पिटल में दीपक का इलाज चल रहा है। महिला का शव आज़ाद नगर हॉस्पिटल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जाँच की जा रही है। उक्त घटना की जानकारी थाना प्रभारी कैलास बारिया द्वारा दी गई। Post navigation नवापाड़ा में एसडीएम के साथ पहुंचा स्वास्थ अमला, 100 फीट का होगा कंटेंटमेंट झोन, 17 लोगों की हुई सेम्पलिंग कुत्ते ने चलती बाइक पर बैठी महिला को भौंकते हुए साड़ी को खींचा, महिला गिरकर हुई गंभीर घायल