हरीश पंचाल, परवलिया – जहा सरकार हर व्यक्ति का मकान पक्का बनाने की बात कर रही है। वही ग्राम परवलिया के फ़लिए मे कई मकान दयनीय स्थिति व कच्चे है और सबके नाम भी सुची मे है लेकिन उन्हे मकान नहीं मिल रहे। वही आज अचानक गाते फ़लिये मे रहने वाले रमेश पिता पिदिया मुणिया का मकान बारिश की वजह से गिर गया जब मकान गिरा तब अंदर कोइ नहीं था सब खेत मे काम करने चले गए थे। आसपास के लोग व रमेश के परिवार के सदस्यो ने बताया की प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए नाम आ गया है फ़िर भी पंचायत की ओर से मकान नहीं मिल रहा है। आसपास के रहने वाले ग्रामीण ने बताया की इस फ़लिए मे अभी तक किसी को भी आवास योजना का लाभ नही मिला है सभी के कच्चे मकान है कभी भी गिर सकते है लिस्ट मे नाम आने के बाद भी इस फ़लिए मे किसी को मकान नहीं दिए जा रहे है। Post navigation चोरों ने दी अपनी आमद, तीन खेतों की बोरिंग को बनाया निशाना, दो 5 हॉर्स पॉवर मोटर-स्टार्टर समेत 900 फीट केबल चुराई महेश पटेल को अचानक झाबुआ बुलाकर दिग्विजयसिंह ने की गुफ्तगु, समर्थकों में खुशी की लहर