बुरहान बंगडवाला, झाबुआ कांग्रेस दिग्गज दिग्विजयसिंह अपनी समन्वय यात्रा को लेकर आज झाबुआ में थे, और यहां दोपहर में उन्होंने अचानक शहनाई गार्डन में फोन करके अलीराजपुर जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष महेश पटेल को तलब किया। महेश पटेल तुरंत ही झाबुआ पहुंचे और उसके बाद दिग्विजयसिंह के साथ पांच से सात मिनट तक उनकी गोपनीय और महत्वपूर्ण चर्चा होते हुए दिखाई दी। झाबुआ लाइव के कैमरे में इस गुफ्तगु की तैयारियों को अपने कैमरे में कैद कर लिया। महेश पटेल से झाबुआ लाइव ने पूछा कि कल जब अलीराजपुर में आपकी बातचीत हो गई थी, तो फिर आज इस तरह बुलाने का क्या मतलब था? इस पर महेश पटेल ने तो कोई जवाब नहीं दिया लेकिन उनके समर्थकों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी। समर्थकों के अनुसार कोई न कोई सकारात्मक संदेश दिग्विजयसिंह ने महेश पटेल को दिया है और इससे वह खुश है। Post navigation पुलिस की बड़ी कार्यवाही 3 पिस्टल, 7 देशी 12 बोर कट्टे सहीत 2 आरोपी धराये कुएं में गिरे युवक की मौत, गांव में पसरा मातम