अलीराजपुर लाइव के लिए जोबट से सुनील खेड़े की रिपोर्ट पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सतवंत सिंग पिता महेंद्र चौहान (सिकलीगर) निवासी पलसूद बाजार में अवैध हथियार बेचने के लीये घूम रहा है जिसपर टी आई रमेश बजैया ने तत्काल एक्शन लेते हुए टीम घटित की ओर घेराबंदी कर धर दबोचा जिसके पास से बगेर लाइसस के 2 पिस्टल 9 एम एम जप्त किये तथा बारीकी से पूछताछ करने पर अपने अन्य साथी नानक सिंह पिता आमसिंह सिकलीगर निवासी तलावड़ी (कुक्षी) को गिरफ्तार किया जिससे 1 पिस्टल ओर 7 देशी कट्टे जप्त किये । उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिमा अलावा के मार्गदर्शन में एसडीओपी अमृतलाल मोरे द्वारा टी आई रमेश बजैया ने टीम बनाई जिसमे एस आई त्रिलोक सिंह बेस, प्र. आ.राकेश मौर्य, आंनद कुमार, आरक्षक गजेन्द्र भूपेंद्र,पारस, नीलेश की अहम भूमिका रही। Post navigation सन् 1865 में बना तहसील भवन देख-रेख के अभाव में हुआ जर्जर, ड्यूटी के दौरान कर्मचारी कभी भी हो सकते हैं दुर्घटना के शिकार महेश पटेल को अचानक झाबुआ बुलाकर दिग्विजयसिंह ने की गुफ्तगु, समर्थकों में खुशी की लहर