शिवा रावत @ उमराली अलीराजपुर जिले के बखतगढ थाने के अंतग॔त मथवाड गांव के बामणसायरी फलिया निवासी थानसिंह का कच्चा मकान आज दोपहर अचानक भरभराकर गिर पडा जिससे दो मासूमो रासु ( 10 ) एंव सपना (6) की मोत हो गयी ; एक बच्चे की मोत मोके पर ही हो गयी थी जबकि दूसरे ने रास्ते मे दम तोड दिया। बखतगढ पुलिस ने मग॔ कायम किया है ।एसपी विपुल श्रीवास्तव ने घटना की पुष्टि करते हुऐ बताया कि मकान की बडी लकड़ियां मासूमो पर गिर पडी जिससे यह दुखद हादसा हुआ है ।वही इस हादसे ने यह सवाल फिर खडे कर दिये है कि प्रधानमंत्री आवास योजना मे आखिर सभी गरीबों को मकान कब मिल पायेंगे? ) Post navigation सोशल मीडिया समेत संपूर्ण झाबुआ जिले की सीमा में धारा 144 लागू युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी