अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी (राज) की रिपोर्ट- नानपुर में कल रात में थाना प्रभारी सीताराम उपाध्याय ने गश्त के दौरान नानपुर थाने के सामने से जाते हुए अवैध व ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करते हुए वाहनों के चालान बनाए जिससे बेधडक़ व निसंकोच निकलते वाहनों मालिको में हडकम्प मच गया। पिछले कई दिनों से नानपुर थाना सुर्खियों बटोर रहा था जिसमें सबसे पहले कार पुल से टकराई जिसमें कार सवार की मौत तो दूसरी घटना में मनावर नगर पालिका अध्यक्ष की सडक़ हादसे में मौत हुई। इसके बाद ओवरलोड रेत से भरा ट्रक में अचानक ही आग लग गई थी। इसके बाद प्रशासन की नींद खुली और अवैध एवं ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस की कार्रवाई में बिना रायल्टी चुकाए ओवरलोड रेत ट्रक भी जब्त किए तो साथ ही बगैर परमिट के चल रहे वाहन भी जब्त किए गए हैं। लेकिन लाख टके का सवाल यह है कि ओवरलोड व अवैध वाहन नानपुर से गुजर रहे हैं उन पर कार्रवाई लगातार पुलिस व प्रशासन आगे करेगा या फिर वे दौड़ते रहेंगे। Post navigation अतिक्रमण कर्ता ने किया अपशब्दो का इस्तेमाल ; तो इस तरह भडकी तहसीलदार 7 अप्रैल को कांग्रेसी सौंपेंगे राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन