जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर जिले के नानपुर में सोमवार दोपहर को सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। खंडवा-बड़ोदा मोरासा रोड के सामने मोटरसाइकिल सवार रामपुरा बाग धार जिले के निवासी मुकेश पिता माधु (34) अपनी बेटी प्रियांशी (5) के साथ बाइक से जा रहा था। सामने से अवरलोड वाहन के टायर में आने से घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक के साथ बाईक पर छोटी बच्ची भी थी। हैंडल में पेर फंसने से बच्ची बच गई। घटना के बाद नानपुर थाना प्रभारी मुकेश कनासिया ने ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए वाहन को सड़क से हटाया। खून में लथपथ शव को नानपुर स्वास्थ केंद्र पर पहुंचाया गया। युवक की बाईक पर घर के लिए कच्चे आम व खाने की सामग्री थी। घटनास्थल पर हमेशा हादसे होते रहते है रहवासियों की मांग है कि एक स्पीड ब्रेकर लगाया जाए, जिससे कोई बड़ा हादसा न हाे। Post navigation पुलिस ने ग्राम मोरासा के जंगल में छुपाकर रखी 1 लाख 60 हजार रुपए की अवैध शराब दबिश देकर पकड़ी कुत्ते के काटने से युवक की मौत, गांव में शोक की लहर