झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
आचार्य उमेशमुनिजी के सुशिष्य प्रवर्तक जिनेन्द्रमुनि की आज्ञानुवर्तिनी साध्वी समर्पिताजी, आनंदकुंवर, लालिमा, मंगलाश्रीजी ठाणा-4 वर्षावास हेतु स्थानीय पौषध भवन पर विराजित हैं। आपके पावन सानिध्य में यहां प्रतिदिन विविध धार्मिक कार्यक्रम हो रहे है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैै। साध्वी मंडल के सानिध्य में यहां नवदिवसीय नवपद ओलीजी की तपाराधना सानंद संपन्न हुई तपाराधना में 65 आराधकों ने भाग लिया। ओलीजी करवाने का लाभ जय जिनेन्द्र ग्रुप थांदला ने लिया। ओलीजी समापन दिवस पर 150 से अधिक श्रावक-श्राविकाओं ने सामूहिक उपवास, आयम्बिल, नीवी आदि तपाराधना की। ओलीजी तपाराधकों और समापन दिवस पर उपवास आदि की तपस्या करने वाले समस्त तपाराधकों के सामूहिक पारणे स्थानीय महावीर भवन पर हुए। पारणे करवाने का लाभ जय जिनेन्द्र ग्रुप थांदला ने लिया। ओलीजी तापाराधकों को मोहनलाल चोपड़ा जबलपुर और जय जिनेन्द्र ग्रुप थांदला द्वारा बहुमान किया गया और प्रभावना दी गई।
अभिनंदन किया
श्वेताम्बर मूर्तिपूजक जैन श्रीसंघ की धर्मनिष्ठ श्राविका लता प्रकाशचन्द्र सोनी का ओलीजी तपाराधना करवाने में विशेष सहयोग रहा। उल्लेखनीय है कि लता सोनी विगत 14 वर्षो से ओलीजी तपाराधना करवाने में विशेष सहयोग दे रही है इस हेतु जय जिनेन्द्र गु्रप द्वारा लता सोनी का शॉल ओढाकर माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। साध्वी समर्पिता के मुखारविन्द से ललित जैन नवयुवक मंडल के पूर्व कोषाध्यक्ष मुकेश चौधरी और स्नेहलता चौधरी ने आजीवन शीलव्रत के नियम ग्रहण किए इस अवसर पर जय जिनेन्द्र गु्रप द्वारा चौधरी दम्पत्ति का अभिनंदन महावीर भवन पर किया गया। वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ द्वारा पूर्व में ही पौषध भवन पर अभिनंदन किया जा चुका है।
तपाराधना का दौर जारी
श्रीसंघ के अध्यक्ष रमेशचन्द्र चौधरी और सचिव राजेन्द्र व्होरा ने बताया कि साध्वी समर्पिता आदि ठाणा-4 के सानिध्य में यहां त्याग-तपस्याओं का दौर जारी है। बुधवार को धर्मसभा में नितेश राजेन्द्र व्होरा ने साध्वी समर्पिताजी के मुखारविन्द से 26 उपवास के प्रत्याख्यान ग्रहण किए अन्य श्रावक-श्राविकाओं ने विविधि तप के प्रत्याख्यान ग्रहण किए। अमिता प्रदीप गादिया और सुचिता कमलेश चोपड़ा ने 9-9 उपवास की तपस्या पूर्ण की, तपस्या पूर्ण होने पर वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ की ओर से पवन शैतानमल नाहर ने तीन उपवास की बोली लेकर तपस्वी अमिता गादिया का और मांगू रमेशचन्द्रजी चैपड़ा ने दो तेले की बोली लेकर तपस्वी सुचिता चोपड़ा का अभिनंदन किया। यहां उत्तराध्ययन सूत्र का वाचन साध्वी मंडल द्वारा किया जा रहा है और पुच्छिसुणं के जाप भी चल रहे है। 20 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक वर्ण के एकासने की सामूहिक तपाराधना होगी इस आराधना में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं भाग लेगे। एकासने महावीर पर होगे। बुधवार को साध्वी मण्डल के दर्शनार्थ सेंधवा श्रीसंघ उपस्थित हुआ। सेंधवा श्रीसंघ के पूर्व सचिव प्रेमचन्द्र सुराना ने धर्मसभा में साध्वी समर्पिताजी आदि ठाणा के आगामी वर्षावास की विनंती की। धर्मसभा में उमेश चालीसा का पाठ और नवकार महामंत्र के जाप भी हुए। संचालन श्रीसंघ के पूर्व सचिव प्रदीप गादिया ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *