दीपेश प्रजापत @झाबुआ

भारत स्काउट गाइड जिला एसोसिएशन झाबुआ के निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुए  ओम प्रकाश शर्मा अध्यक्ष पद हेतु निर्विरोध चुने गए। जिला कमिश्नर भारत स्काउट गाइड झाबुआ सहायक आयुक्त आदिवासी विकास प्रशांत आर्य की उपस्थिति में निर्वाचन अधिकारी भारत सिंह चौहान, सहायक निर्वाचन अधिकारी  सुभाष दुबे एवं जय नारायण बैरागी द्वारा  शर्मा को निर्वाचन प्रमाण -पत्र प्रदान किया गया । उपाध्यक्ष पद पर यशवंत भंडारी   शरद शास्त्री जयेन्द्र बैरागई निवेदिता सक्सेना रुकमणी वर्मा तथा आजीवन सदस्य प्रतिनिधि के रुप में कुलदीप  धबाई,  मंगलेश राठौड़ ,गाइड प्रतिनिधि के रूप में   भारती गिद्वानी   रेखा राव निर्वाचित किए गए। उक्त अवसर पर पूर्व उपाध्यक्ष डॉक्टर के के त्रिवेदी ने जिला कमिश्नर एवं नवनिर्वाचित   शर्मा को बधाई देते हुए आगामी समय में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम को जिले में आयोजित करने की बात कही। भंडारी अपने उद्बोधन में पूर्व में जिले में आयोजित राज्य एवं प्रदेश स्तरीय गतिविधियों का उल्लेख किया इस इस अवसर पर जिला एसोसिएशन के आजीवन सदस्य   एम एल फुलपगारे , मनोज अरोड़ा, अजय रामावत, अशोक शर्मा, जितेंद्र सिंह सिसोदिया, जीएस चित्तौड़िया, शशि त्रिवेदी, बृजकिशोर सिकरवार, प्रदीप पंड्या, धर्मेंद्र सोलंकी आदि उपस्थित रहे।।  शर्मा का स्कार्फ एवं पुष्प हार पहनाकर अभिनन्दन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *